फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वर्षों पुराने भवन में लिखी जा रही है 52 पंचायतों के विकास की गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद भी बीडीओ कार्यालय को नहीं मिला नया भवन
विज्ञापन

मैहरे की तर्ज पर बिझड़ी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनाने की उठाई मांग
एक सितंबर 2022 को तत्कालीन पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया था शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी का खंड विकास कार्यालय पिछले काफी वर्षों से पुराने भवन में ही 52 पंचायतों के विकास की गाथा लिख रहा है। शिलान्यास के बावजूद इसे नया भवन नसीब नहीं हो पाया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व एक सितंबर 2022 को तत्कालीन पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नए भवन के लिए भूमि का पूजन कर शिलान्यास भी किया था लेकिन आज तक उस स्थान पर शिलान्यास पट्टिका के अलावा कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पुराने जर्जर भवन में एक साथ 52 पंचायतों के कर्मचारियों को बैठक आयोजित करने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय प्रतिनिधियों राजीव, राकेश, प्रदीप, नरैण सिंह, सुषमा कुमारी आदि ने कहा कि वह कई बार प्रदेश सरकार को विकास खंड कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अलग से खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रदेश सरकार को इस प्रकार करवाना चाहिए, जिसमें एक साथ सभी सरकारी कार्यालय शिफ्ट हो सकें और कर्मचारियों-अधिकारियों को कार्य करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस संदर्भ में विकास खंड बिझड़ी के प्रधान एसोसिएशन के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय के भवन को मिनी सचिवालय के तौर पर बनाने की जरूरत है। जहां एक ही छत के नीचे लोगों को अपने कार्य करवाने की सुविधा मिल सके। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उधर, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाना मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए पहले भी प्रयास किए गए हैं और आगे भी इसके निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें