फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल नादौन की ओर जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता, लोग परेशान

Fri, 20 Mar 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग में फैला कीचड़। स्राेत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खस्ता है। बारिश के कारण इस संपर्क मार्ग में चारों ओर कीचड़ हो गया है। सिविल अस्पताल नादौन को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एनएचएआई विभाग ने सीवरेज कार्य के चलते खोदाई की है और बारिश के कारण अब इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से इस संपर्क मार्ग की विभाग ने जरा भी सुध नहीं ली है। नादौन शहर से अस्पताल की ओर जाने वाला यह एकमात्र संपर्क मार्ग है। अब इस मार्ग में लोगों के वाहन दलदल में फंस रहे हैं और अस्पताल को पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।

लोगों में मनोज, सुरेश, कमल,कार्तिक आदि ने कहा कि विभाग ने पिछले तीन दिनों से मरम्मत कार्य लगा रखा है, परंतु विभाग ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग को ठीक करने की व्यवस्था नहीं की और अब यह पूरी तरह खराब हो चुका है। लोग यहां पर गिर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में इस संपर्क मार्ग से एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किलों भरा हो गया है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि संबंधित विभाग को जल्द कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें