फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाइक समेत पुलिया के नीचे गिरा सवार, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में नादौन होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। कोहला निवासी युवक देर रात बाइक पर अपने घर की ओर जा रहा था कि कोहला गांव से कुछ दूरी पर नादौन होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवक बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोहला निवासी युवक अपने किसी कार्य के उपरांत देर रात अपने घर वापस जा रहा था कि सड़क पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पुलिया के नीचे जा गिरा। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल से अपनी कार में जा रहे इसी गांव के एक व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए युवक का शव अपने घर ले आए। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। युवक जलशक्ति विभाग कार्यालय में कार्यरत था। इस बारे में थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने कहा कि पुलिस को इस घटना की कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। यदि सूचना मिलती है तो इस घटना की जांच की जाएगी। बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें