फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हमीरुपर में विद्यार्थियों को किया सम्मानित। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान बाल विज्ञान कांग्रेस में संभागीय स्तर पर भाग लेने वाले छह विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें अंशुल ठाकुर, काव्यांश रांगरा, साक्षी, ओजस्विनी, विवेक सोनी और शैली शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यालय की दसवीं कक्षा की ओजस्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम संभाग का प्रतिनिधित्व किया। इंस्पायर अवार्ड मानक में तीन विद्यार्थियों दिनेश कुमार, दक्ष सरोच, अनमोल दत्याल ने ऊना में जिलास्तरीय प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय विद्यालय नादौन में आयोजित संकुल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विषय में आठवीं कक्षा की मिशेल और कंपीटीशन थिंकिंग में जमा एक कक्षा के अंशुल ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दोनों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो 22 दिसंबर 2023 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अंबाला में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दिनेश कुमार और काव्यांश ठाकुर ने संकुल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें