फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुष्कर्म का आरोपी सात दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव से लापता प्रवासी नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी और उसके कुछ सहयोगी लड़की को भगाकर ले गए थे, जिसका आरोप छात्रा के माता-पिता ने लगाया था। उसके बाद पुलिस ने जांच आरंभ की और लड़की को बिहार से बरामद किया। परिजनों ने अब आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने जबरन छात्रा से विवाह किया है और उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें