कोहली के समीप जर्जर सड़क में उड़ती धूल। संवाद
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत पक्का भरो-कोहली सड़क जल्द ही 8.5 करोड़ रुपये से चकाचक होगी। करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क की टारिंग का जल्द काम शुरू होगा।
सडृक बनने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी और गड्ढों की समस्या हल होगी। सड़क की टारिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब काम का अवार्ड होना बाकी है। काम अवार्ड होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क को मजबूत और समतल बनाने के साथ-साथ सड़क के किनारे नालियों का भी निर्माण किया जाएगा।
इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और सड़क को नुकसान नहीं पहुंचेगा। लंबे समय से इस सड़क की हालत खराब थी, जिससे रोजाना आवाजाही में परेशानी होती थी। खासकर बरसात के मौसम में गड्ढों और कीचड़ के कारण हालात और खराब हो जाते थे।
ऐसे में वाहन चालकों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया था। लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की थी। संभावना है कि अब एक सप्ताह के भीतर टारिंग कार्य शुरू हो जाएगा।
कोट
लोगों को सड़क में सफर के दौरान कोई दिक्कत पेश न आए, यह मुख्य लक्ष्य है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर