हमीरपुर। आईटीआई रैल की ओर चार नए ट्रेड शुरू करने के प्रस्ताव को अभी तक सरकार से स्वीकृति नहीं मिली है। इन ट्रेडों में फूड प्रोडक्शन, आरईसी, कोपा और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी शामिल हैं। हालांकि वर्तमान में इन ट्रेडों की काफी मांग है। जिला हमीरपुर में करीब नौ सरकारी आईटीआई हैं लेकिन आरईसी और फूड प्रोडक्शन ट्रेड जिला की किसी भी सरकारी आईटीआई में नहीं हैं। रैल आईटीआई में वर्तमान में करीब 13 ट्रेड चल रहे हैं, जिसमें करीब 400 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। लगभग डेढ़ साल पहले आईटीआई रैल की ओर से चार नए ट्रेड शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। अभी तक उस प्रपोजल पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। चार ट्रेडों की वर्तमान में काफी आवश्यकता है। उधर आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि आईटीआई रैल में 13 ट्रेड चल रहे हैं। कुछ ट्रेड को शुरू करने का प्रपोजल भेजा था। अभी तक इस प्रपोजल पर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि यदि नए ट्रेड आते हैं तो निसंदेह उसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।