फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्रेटवाल के निर्माण से भूमि कटाव की समस्या होगी हल

Sun, 03 Aug 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खरींगण गांव के नाले में भूमि कटाव रोकने के लिए लगी क्रेटवॉल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के खरींगण गांव में क्रेटवाल के निर्माण से भूमि कटाव की समस्या हल होगी। गांव भू-संरक्षण, जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए विकसित होने लगा है।
विज्ञापन

गांव को केंद्र सरकार की वाटर शेड परियोजना के तहत लाया गया है। परियोजना के तहत दस लाख रुपये की राशि खर्च होगी। गांव में 22 परिवार हैं। पंचायत ने स्थानीय नाले से होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए 70 से 80 फुट लंबी क्रेटवाल लगाने का कार्य शुरू किया है।

खेतों की सिंचाई की सुविधा के लिए करीब 2.50 लाख रुपये से कुएं का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसका स्थानीय किसानों को कृषि के लिए काफी लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में लोगों को खाली पड़ी भूमि में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को 250 फलदार व औषधीय पौधे वितरित किए जा रहे हैं। इससे गांव के खाली पड़े भू-भाग में हरियाली आएगी। वाटरशेड परियोजना खंड भोरंज कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर ने बताया कि गांव में क्रेटवाल का अधिक कार्य हो रहा है। इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें