फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में नेत्र रोग अधिकारी का पद पांच माह से खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में मरीजों को नेत्र जांच कराने के लिए काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में नेत्र रोग अधिकारी का पद पांच माह से खाली चल रहा है। इसके चलते मरीजों को अपने चश्मे का नंबर चेक करवाने, ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस इत्यादि बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों राकेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, लवली, रणवीर सिंह आदि ने कहा कि भोरंज अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ है लेकिन आंखों की जांच के लिए नेत्र रोग अधिकारी नहीं है। अस्पताल में नेत्र रोग से संबंधित मरीजों की जांच करने के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भरेड़ी से डॉक्टर ऑन डेपुटेशन सेवाएं देने आते हैं। अब यह नेत्र रोग अधिकारी डॉ. टौणीदेवी में भी सेवाएं देंगे। इसके चलते भोरंज अस्पताल में मंगलवार और बुधवार को ही ऑन डेपुटेशन सेवाएं देंगे।

इससे न तो भरेड़ी, न टौणीदेवी और न ही भोरंज अस्पताल में सही से स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भोरंज अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है लेकिन अस्पताल में नेत्र रोग अधिकारी का न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बारे में खंड स्वास्थ्य अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि भोरंज अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। फिलहाल दो दिन के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें