ताल (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में आपदा से निपटने के लिए ग्राम पंचायत बलोह जल्द ही रूपरेखा तैयार करेगी। पंचायत प्रधान लता देवी ने बताया कि बारिश के दौरान सबसे अधिक नुकसान निकासी नालियों के बंद होने से होता है, इसलिए पंचायत का मुख्य फोकस बंद नालियों की सफाई करवाने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मजदूरों के माध्यम से निकासी नालियों को साफ करवाया जाएगा। साथ ही तूफान के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाले खतरे को देखते हुए संबंधित लोगों को खतरनाक पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान ने कहा कि इस संबंध में जल्द बैठक आयोजित की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वार्ड सदस्यों के साथ कमेटी गठित कर आपदा प्रबंधन के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद