फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में गिरने की कगार पर एसडीएम कार्यालय का पुराना भवन

Wed, 11 Feb 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विकास कुमार
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में 80 के दशक में तैयार किया गया दो मंजिला भवन उचित देखरेख के अभाव में गिरने की कगार पर पहुंच गया है। हालात यह हैं कि भवन की छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया है। इस कारण सरिया भी सामने दिख रहा है।
विज्ञापन

इस भवन का निर्माण बचत भवन के रूप में किया गया था, लेकिन बाद में यहां पर एसडीएम कार्यालय को स्थापित किया गया। समय के साथ-साथ भवन की मरम्मत नहीं की गई, परिणामस्वरूप अब हालात काफी बदल चुके हैं। यहां पर दुकानाें का भी निर्माण किया गया है। अगर ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त होती है तो दुकानों को भी नुकसान पहुंचेगा।
अब एसडीएम कार्यालय को मिनी सचिवालय के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है और भवन पर ताला जड़ दिया है। मगर इस भवन को न तो असुरक्षित घोषित किया है और न ही भवन की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भवन में समय पर रंग-रोगन का कार्य न होने से भवन की दीवारें भद्दी हो गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार के साथ सटा होने के कारण यहां पर लोगों की आवाजाही भी अधिक होती है। ऐसे में अगर भवन गिरता है, तो लोगों की जान जाेखिम में पड़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को इस भवन को असुरक्षित घोषित करते हुए इसे गिराने की कवायद शुरू करनी चाहिए तथा यहां पर टाउन हॉल का निर्माण करना चाहिए।
वहीं, अब बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। ऐसे में यहां पर नगर पंचायत का कार्यालय भी बन सकता है।


एसडीएम कार्यालय को यहां से मिनी सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया है। इस भवन के स्थान पर नया भवन बनाया जाना चाहिए। भवन का प्रयोग किसी सामुदायिक भवन या टाउन हॉल के रूप में किया जाना चाहिए, ताकि आमदन हो सके। -विकास वर्मा, निवासी बड़सर

यह भवन बाजार के साथ सटा है। भवन के ऊपरी हिस्से से प्लास्टर गिर रहा है। अगर यह प्लास्टर किसी व्यक्ति या वाहन चालक पर गिरता है तो गंभीर हादसा पेश आ सकता है। प्रशासन को चाहिए कि वह इसके प्रति गंभीरता दिखाए। -नेहा, निवासी बड़सर


भवन काफी पुराना है। इसकी हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। दीवारों का रंग भी फीका पड़ गया है। छत का सरिया बाहर निकल आया है। प्रशासन की सुस्ती कभी भी भी भारी पड़ सकती है। -प्रीत, निवासी बड़सर

भवन की छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया है। नीचे दुकानें होने के कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के ऊपरी हिस्से को बंद कर दिया गया है, लेकिन मरम्मत और गिराने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं। -गोल्डी ठाकुर, निवासी बड़सर




भवन को लेकर उपायुक्त को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवा दिया है। अभी तक उनकी ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। इस संबंध में उपायुक्त से निर्देश मिलने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, ताकि कोई हाइसा पेश न आए। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

विकास कुमार

विकास कुमार

विकास कुमार

विकास कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें