फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के नए बस स्टैंड में सिनेमा हॉल, लिफ्ट और कम्यूनिटी हॉल की मिलेगी सुविधा, 25 करोड़ जारी

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा नादौन। संवाद - फोटो : महोली तिलक समारोह में फायरिंग का वीडियो वायरल।
विज्ञापन
नादौन/रंगस(हमीरपुर)। सीएम सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में नए बस अड्डे के निर्माण का खाका तैयार हो गया है। 30 कनाल में बनने वाले इस बस स्टैंड के लिए 25 कनाल भूमि की एनओसी विभिन्न विभागों से शहरी विकास विभाग को मिल गई है।
विज्ञापन

75 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए पहली किस्त 25 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। ऐसे में इस योजना के जल्द ही सिरे चढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन के प्रयास से बीते एक माह के भीतर ही इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन संबंधी एनओसी विभिन्न विभागों से मिल गई है। खास बात यह है कि प्रस्तावित नए बस अड्डे में लोगों के मनोरंजन के लिए सिनेमा हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी।

30 कनाल भूमि में बनने वाले इस बस अड्डा के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग व राजस्व विभाग की ओर से प्रशासन को अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही यह भूमि शहरी विकास विभाग के नाम स्थानांतरित की जाएगी। इसके बाद बस स्टैंड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

भूमि स्थानांतरित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए बस स्टैंड में 24 बसों को एक साथ खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 93 कारें एक साथ खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बस स्टैंड की धरातल मंजिल सहित कुल तीन मंजिलें बनाई जाएंगी।
इसमें 100 दुकानों की व्यवस्था और पांच सीढ़ियों से जाने के मार्ग होंगे। हर फ्लोर पर लिफ्ट, 16 शौचालय, दो कम्यूनिटी हॉल के अलावा एक सिनेमा हॉल व दो कमरे विभागों के लिए बनेंगे। एक सेवा कक्ष, सामान रखने के लिए एक कमरा, एक पुरुष, दो महिला प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे।
कोट
नए बस स्टैंड में यात्रियों को पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सुरक्षा के साथ मनोरंजन की भी होगी सुविधा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अतिशीघ्र औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नए बस अड्डे का निर्माण कर यात्रियों को आधुनिक बस अड्डे की सुविधा मुहैया करवाई जा सके। -निशांत, एसडीएम नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें