फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नए पंचायत घर के भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

Sun, 12 Apr 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज ब्लॉक के महल में पंचायत घर का शिलान्यास करते हुए भोरंज विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जागरूक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को ग्राम पंचायत महल और ग्राम पंचायत रौंही के नए भवनों का विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन

महल पंचायत भवन का निर्माण एक करोड़ 14 लाख रुपये और रौंही पंचायत भवन का निर्माण भी एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने महिला मंडल महल के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विधायक ने भयाड से डूंगर सड़क के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने और दरव्यार में 50 लाख रुपये की लागत से एक सामुदायिक भवन निर्माण करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक सुरेश कुमार दरव्यार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए। इस दौरान विजय बन्याल, चंदन ठाकुर, सुभाष जैलदार, मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव चमन लाल शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें