फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से शुक्रवार को विकास खंड बिझड़ी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी में मतदान जागरूकता अभियान मनाया गया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक उमा देवी शर्मा और शिवानी की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक उमा देवी शर्मा की ओर से शपथ दिलवाकर करवाई गई। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन विद्यार्थियों की ओर से किया गया तथा मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इसमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के वेल्डर विभाग के प्रशिक्षक मिस्टर अशोक ने विद्यार्थियों को मतदान के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के विकासखंड बिझड़ी की स्वयंसेवक उमा देवी शर्मा और शिवानी तथा नोडल क्लब के प्रधान अवतार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें