फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में मनोनीत पार्षदों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में पार्षदों के मनोनयन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मनोनीत पार्षदों को लेकर किस भाजपा समर्थक की लॉटरी निकलेगी, मन ही मन चाहत रखने वालों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। किस चेहरे को तरजीह मिलेगी, इसकी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नगर परिषद में मनोनीत पार्षदों के पद करीब छह माह से खाली चल रहे हैं। नई कमेटी का गठन होने के साथ ही पुराने मनोनीत पार्षदों की सदस्यता भी पुरानी कमेटी भंग होने के साथ ही खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में मनोनीत पार्षदों के 4 पद हैं। नियमों के मुताबिक नगर परिषद के चुनावों के बाद नए पार्षद निर्वाचित हो गए। पुराने अन्य पार्षदों के साथ तब मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। लेकिन नवगठित कमेटी का करीब 6 माह का कार्यकाल हो चुका है पर मनोनीत पार्षदों के पद खाली चल रहे हैं। एक परंपरा सी है कि सत्ता में जिस दल की सरकार होती है, उसी के समर्थकों को अधिमान देकर इन पदों पर विराजमान किया जाता है। नगर परिषद की पूर्व कमेटी में भी भाजपा के ही समर्थक थे तथा इस बार भी भाजपा के 4 समर्थकों की लॉटरी निकलेगी। किसकी लॉटरी निकलेगी, इस बात को लेकर चाहत रखने वाले की धुकधुकी बढ़ी हुई है। नगर परिषद के कुल 9 वार्ड हैं। इन वार्डों में पांच भाजपा के समर्थक पार्षद हैं, लेकिन पलड़ा भारी होने के बावजूद नगर परिषद में अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में है। मनोनीत पार्षदों को लेकर के किन चेहरों को भाजपा तरजीह देगी, इसी बात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें