फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट बना डंपिंग साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मुख्य गेट डंपिंग साइट बनकर रह गया है। मेडिकल कॉलेज में आते ही बड़े-बड़े लिफाफों में भरा कूड़ा मरीजों का स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर आदि से निकले वाला कूड़ा इन लिफाफों में भरकर गेट के पास रखा जा रहा है। आधा-आधा दिन बीत जाने के बाद भी यहां से इस ढेर को नहीं उठाया जा रहा है। इससे दिनभर यहां से बदबू आती रहती है। इससे आसपास के दुकानदार, बाहर स्क्रीनिंग करने बैठे कर्मचारी व पर्चियां बनाने के लिए कतार में लगे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना है। वहीं, सांस आदि के मरीजों को तो और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर परिषद का है। ऐसे में लोगों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष है। लोगों सुमन, बीना, कमलेश, रीना, कल्पना, सरोज, नीतू आदि ने कहा कि अस्पताल में दाखिल होते ही गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जबकि, यहां से कूड़ा हटाने का कार्य सुबह किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। अस्पताल में लोग ठीक होने आते हैं लेकिन यहां तो आते ही गंदगी के ढेर लगे हैं। ऐसे में मरीज और बीमार होंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और नगर परिषद की कार्रवाई को लेकर रोष प्रकट किया है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समय पर ही इन लिफाफों को हटा लिया जाता है। कभी कभार देर हो भी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें