संगीत प्रतियोगिता के एकांकी वर्ग में द मैग्रेट स्कूल के प्रतिभागी पदम स्कूल में मेडल दिखाते हुए
हमीरपुर। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर से 8 नवंबर तक पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर (शिमला) में किया गया।
लड़कियों की एकांकी प्रतियोगिता में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और लड़कों ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।