संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। विधि एवं न्याय प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत करने के लिए हमीरपुर जिला के चारों मंडलों में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला संयोजक अधिवक्ता राजीव सोनी ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए हमीरपुर, भोरंज, नादौन और बड़सर मंडलों में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
हमीरपुर मंडल में अर्जुन भारद्वाज को संयोजक, साहिल ठाकुर को सह संयोजक तथा छाया जग्गी, सुनील चौहान और नीरज मनकोटिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। भोरंज मंडल में संजीव ठाकुर को संयोजक, राकेश शर्मा को सह संयोजक तथा सौरभ पटियाल, अजय ठाकुर और अनीता देवी को सदस्य बनाया गया है।
नादौन मंडल में चंद्रशेखर को संयोजक, केशव गौशामी को सह संयोजक तथा अर्जुन, नीलम ठाकुर और अभिलाष शर्मा को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बड़सर मंडल में जसवीर ठाकुर को संयोजक, सुनील कुमार को सह संयोजक तथा सीमा बन्याल, संदीप कुमार, मुंडेम कुमार और आभा शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अधिवक्ता अश्वनी ठाकुर (विपन) और विक्रांत ठाकुर को जिला स्तर पर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिला संयोजक राजीव सोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और प्रकोष्ठ की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।