फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अस्पताल का डंगा गिरा, लैब भी गिरने के कगार पर

विज्ञापन
भोरंज सिविल अस्पताल में क्षतिग्रस्त हुआ डंगा और पास में अस्पताल की लैब के समीप हुआ भूमि कटाव। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में नवनिर्मित डंगा वीरवार को भारी बारिश के बाद ढह गया। इससे करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, अब डंगे के समीप अस्पताल की लैब भी गिरने के कगार पर है। अस्पताल परिसर में बारिश का पानी एक जगह जमा हो रहा है। इससे जमीन धंस गई और डंगा गिर गया। वहीं, इस डंगे के गिरने से निचली तरफ ग्रामीणों के खेतों में मलबा भर गया है और फसल भी तबाह हो गई है। इस बारे में बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि डंगा गिरने से लैब को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर लैब को खाली करवाया जा रहा है। उधर, विकास खंड टौणीदेवी के तहत ग्राम पंचायत बारी में एक गोशाला भारी बारिश से ध्वस्त हो गई। इससे लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान है। बारी गांव के धर्म सिंह पुत्र सुंदर दास ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार सुबह अचानक धड़ाम से गोशाला गिर गई। अंदर रखा सारा सामान भी दब गया। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर को दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हलका पटवारी को दी। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पटवारी ने मौका देखकर नुकसान की रिपोर्ट ले ली है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के समीप ल्हासा गिरने से पेयजल आपूर्ति बाधित
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जोलसप्पड़ के निर्माणाधीन भवन के समीप देर रात को ल्हासा गिरने से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और प्रारंभिक स्कूल केंद्र की ओर से जाने वाली पेयजल सप्लाई बाधित हुई है। जल शक्ति अनुभाग रंगस की कनिष्ठ अभियंता बीना ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते तेज बारिश होने की वजह से लगातार भूमि कटाव हो रहा है।
विज्ञापन

इससे जल भंडारण टैंक से पेयजल की नियमित सप्लाई करने वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। शीघ्र ही मरम्मत करके पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी। पाइप मरम्मत होने तक उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें