फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य बाजार से नहीं हटीं रेहड़ियां, अब कार्रवाई करेगी नगर परिषद

Tue, 10 Jun 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में निकासी नालियों पर सजी रेहड़ियां। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

तहबाजारी करने वाले दुकानदारों को दी समय अवधि समाप्त, नप ने दिया था पांच दिन का समय

रेहड़ी धारकों को बाजार से अस्पताल चौक के समीप शिफ्ट करने की है योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के मुख्य बाजार में तहबाजारी करने वाले दुकानदारों को रेहड़ियां हटाने के लिए दी समय अवधि समाप्त हो गई है। पांच दिन की तय सीमा समाप्त होने के बाद भी दुकानदारों ने रेहड़ियों को नहीं हटाया है। प्रतिदिन के तरह दुकानदार अभी भी बाजार में निकासी नालियों के ऊपर सामान सजाकर दुकानदारी कर रहे हैं।
ऐसे में अब नगर परिषद सुजानपुर की ओर से नियमों का पालन करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेहड़ी धारकों के लिए नगर परिषद की ओर से अस्पताल चौक के समीप पक्का स्थल चिह्नित किया है ताकि दुकानदारों को सामान बेचने में कियी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


शहर को साफ-सुथरा रखने और बरसात से पूर्व निकासी नालियों की सफाई करवाने के लिए एसडीएम ने नगर परिषद को रेहड़ियों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद की वार्षिक बजट बैठक में शहर में निकासी नालियों पर दुकानदारी कर रहे रेहड़ी धारकों को अन्य जगह शिफ्ट करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बीते सप्ताह मंगलवार को कार्यकारी अधिकारी के निरीक्षण के बाद दुकानदारों को पांच दिन के भीतर दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक आदेशों का पालन नहीं हो पाया है। वर्तमान में सुजानपुर बाजार में तीन दर्जन से अधिक रेहड़ी धारक तहबाजारी से अपनी आजीविका कमा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट

बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। रेहड़ीधारकों को पांच दिन के भीतर चिन्हित स्थल पर सामान शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। बाजार में निकासी नालियों पर दुकानदारी सजाए हुए दुकानदारों का सामान जब्त किया जाएगा। -रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर

सुजानपुर शहर में निकासी नालियों पर सजी रेहड़ियां। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें