फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तरोपका में केंद्रीय मंत्री के नाम वाली शिलान्यास पट्टिका तोड़ी

Mon, 25 Dec 2023 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
तरोपका में तोड़ी गई शिलान्यास पट्टिका। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शरारती तत्वों ने एक बार फिर शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया है। यह शिलान्यास पट्टिका हमीरपुर तरोपका में तोड़ी गई है। तरोपका से जमली धाम संपर्क मार्ग की शिलान्यास पट्टिका पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर के नाम अंकित हैं।
विज्ञापन


भाजपा मंडल हमीरपुर के प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि तरोपका में पूर्व सरकार की शिलान्यास पट्टिका को तोड़ा गया है। पट्टिका को तोड़ कर नीचे फेंकने पर भाजपा नेताओं ने पुलिस व प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए बताया है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ऐसे ओछे कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है और सब गहरी नींद में सोए हुए हैं।
भाजपा पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही यदि शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें