फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक सत्र का अंतिम शिक्षा संवाद 28 फरवरी को होगा

Sat, 07 Feb 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के चौथे शिक्षा संवाद का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। संवाद में शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षण कार्यों को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए रूपरेखा बनाएंगे।
विज्ञापन

छह शिक्षा खंडों के अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ सभी स्कूलों में यह शिक्षा संवाद होगा। इसमें अभिभावक और अध्यापकों के बीच मेगा पीटीएम बैठक का आयोजन किया जाएगा। संवाद में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हुई उपलब्ध हुई उपलब्धियों और आगामी सत्र में शुरू किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
कार्यों में हर घर पाठशाला का महत्व और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिक्षण सीखने की प्रक्रिया के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए माता-पिता की भूमिका, विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री के बारे में, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) का कार्यान्वयन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, ग्रीष्मकालीन समापन विद्यालयों और प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के प्रारंभिक स्तर के परिणामों की प्रगति रिपोर्ट आदि पर चर्चा की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं और उनका समाधान करने के बारे में भी अभिभावकों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन




कोट

28 फरवरी को जिलेभर के स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुखों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और तैयारी कर ली गई है। स्कूल प्रमुखों से शिक्षा संवाद में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। -नवीन कुमार, डीपीओ एवं उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें