फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टीबी के खिलाफ लड़ाई कठिन, जांच में तय लक्ष्य से ज्यादा मिल रहे मरीज

Wed, 10 Sep 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में टीबी के खिलाफ जारी जंग कठिन होती जा रही है। हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इस साल भी स्थिति पहले जैसी ही दिख रही है। अगस्त माह तक ही 642 मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं, जबकि पूरे साल का लक्ष्य 820 रखा गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 820 के लक्ष्य के मुकाबले 923 टीबी मरीज मिले थे। वहीं 2024 में भी 820 के लक्ष्य पर 920 लोग टीबी से संक्रमित पाए गए। इस बार भी मरीजों की संख्या लक्ष्य से अधिक पहुंचने की संभावना है। सभी मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है।
विभाग का कहना है कि लगातार जांच बढ़ाने से मरीजों की संख्या अधिक सामने आ रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि टीबी मरीजों को नियमित दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

टीबी मरीजों की मदद के लिए निक्षय मित्र योजना भी कारगर सिद्ध हो रही है। अब तक 195 निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं। इनके माध्यम से 1,933 पोषण किट मरीजों को दी जा चुकी हैं। इसके अलावा निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को छह माह तक हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें