सुजानपुर(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड ने सुजानपुर के तहत दो और सबडिवीजन खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो जंगलबैरी और चबूतरा में बिजली बोर्ड के सबडिवीजन बनेंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड शिमला ने मंडी स्थित सेंट्रल जोन ऑफिस को पत्र लिखा है। उसके बाद पत्र की कॉपी हमीरपुर बिजली बोर्ड को भी भेजी गई है। इस पत्र की कॉपी सुजानपुर सबडिवीजन के एसडीओ को भी भेजी गई है। जिनको इस संबंध में जानकारी उच्चाधिकारियों को बताए जाने के बारे में कहा गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों स्थानों पर सबडिवीजन खोले जाएंगे। सुजानपुर क्षेत्र में सुजानपुर में ही बिजली बोर्ड का सबडिवीजन कार्यालय है। सुजानपुर सबडिवीजन के अंतर्गत पटलांदर, चौरी, जंगलबैरी, चबूतरा में बिजली सेक्शन हैं।
इन सभी सेक्शन में 15 हजार के करीब बिजली उपभोक्ता हैं। जो दूरदराज के एरिया में भी स्थित हैं। इन उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं हल करवाने के लिए को 20 से 30 किलोमीटर दूर सुजानपुर स्थित कार्यालय आना पड़ता है। वहीं जिला हमीरपुर के कई क्षेत्रों को पीने के पानी की सप्लाई सुजानपुर से ही की जाती है। यहां से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं द्वारा पानी लिफ्ट कर हमीरपुर शहर, आरईसी, भोरंज क्षेत्र, लंबलू आदि को सप्लाई की जाती है। यहां पांच बड़ी तथा 20 के करीब छोटी जलशक्ति विभाग की स्कीमें हैं। बड़ा सबडिवीजन होने के चलते यहां पर बीते कुछ सालों में उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। जिससे कई बार बिजली का लोड कम होने या बढ़ने की समस्या आती रहती है। सुजानपुर क्षेत्र में दो अन्य सबडिवीजन खुलते ही सुजानपुर में डिवीजन खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।
बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि जंगलबैरी और चबूतरा में सबडिवीजन खोलने की व्यवहार्यता रिपोर्ट बारे उच्च अधिकारियों का पत्र आया है। सह पत्र एसडीओ सुजानपुर को फॉरवर्ड किया गया है। वहीं एसडीओ सुजानपुर गोपाल भाटिया ने कहा कि सुजानपुर में बीते कुुछ सालों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। यहीं से ही हमीरपुर के अधिकांश क्षेत्र को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उच्च अधिकारियों का एक पत्र आया है। जिसमें विभागीय व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गई है। यहां अगर और सबडिविजन खुलेंगे तो उपभोक्ताओं को लाभ होगा।