फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राम-हनुमान मिलन की लीला ने नम कीं दर्शकों की आंखें

Mon, 19 Oct 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में चल रही रामलीला के दौरान रविवार को आठवें नवरात्र पर कलाकारों ने राम-हनुमान मिलन, बाली-सुग्रीव संवाद, बाली वध और सुग्रीव के राजतिलक सहित कई प्रसंगों का मंचन किया।
विज्ञापन

राम-हनुमान मिलन के भावुक दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं, जबकि लंका दहन के प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंचन के दौरान माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। सुग्रीव के कहने पर हनुमान जी ब्राह्मण का भेष धारण कर श्रीराम के पास पहुंचे।
प्रभु श्रीराम की वास्तविकता जानने के बाद हनुमान जी उनके चरणों में नतमस्तक हो गए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता करवाई। सुग्रीव ने श्रीराम को अपने दुखों और बाली द्वारा किए गए अन्याय के बारे में बताया। इसके बाद श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया।
विज्ञापन

रामलीला के अगले प्रसंग में हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचे और माता सीता को भगवान श्रीराम की मुद्रिका दी। प्रभु की निशानी देखकर माता सीता भावुक हो गईं। इसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका में फल खाए और वाटिका को उजाड़ दिया।
मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान जी को बंदी बना लिया और रावण के दरबार में पेश किया। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई, जिसके बाद उन्होंने पूरी लंका में आग लगा दी। लंका दहन के इस दृश्य ने दर्शकों में खास उत्साह पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें