फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले की कोर्फबाल टीम राज्य स्तर पर दिखाएगी दमखम

Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी स्कूल में कोर्फबॉल टीम के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में वीरवार को जूनियर राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुरेंद्र की अध्यक्षता में लिया गया।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम हमीरपुर जिला कोर्फबॉल संघ के अध्यक्ष पवन रांगड़ा व महासचिव प्रवीण शर्मा ने दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
हमीरपुर जिला की टीम में जगह पाने के लिए जिला हमीरपुर के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 14 खिलाडिय़ों का उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए चयन किया गया। इसमें पल्लवी, कोमल, अवनी, कनिका, गौरी, नितिका, प्रिंस ठाकुर, आदित्य, अंशुल, कार्तिक रांगड़ा, अभय बन्याल, डिंपल, उत्कृष्ट शर्मा, कार्तिक कौशल को हमीरपुर जिला की टीम में शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलाव हमीरपुर जिला कोर्फबॉल संघ के सौरभ शर्मा को टीम कोच और रिद्धम के टीम मैनेजर नियुक्त किया गया।
चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 17 तक स्थानीय पाठशाला के खेल मैदान में होगा और इसी दिन जिला की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिला के डंगार के लिए रवाना होगी। संवाद

भरेड़ी स्कूल में कोर्फबॉल टीम के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें