फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार से दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध नगरी पहुंचे।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर और महंत आवास में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ हुई। इसके बाद महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा प्रदान की।
दोपहर से शाम तक चले नाम दीक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को महंत आवास परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने बाबा बालकनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति कार्यक्रमों में शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महंत आवास में लंगर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया है।
मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने, नियमों का पालन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
कोट
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे गए हैं। श्रद्धालुओं से बरसात के मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील है। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एसडीएम बड़सर

बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें