फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने कुठेड़ा एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण

Fri, 06 Nov 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कुठेड़ा में राशन डिपो में निरीक्षण करती डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़। विभाग।
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्यान्नों के भंडारण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था परखने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्नों की गुणवत्ता, उपलब्ध स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त ने कुठेड़ा, री और चबूतरा गांव में उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों और सेल्समैन से राशन के उपलब्ध स्टॉक और उसके भंडारण से संबंधित जानकारी ली। साथ ही खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने और उपभोक्ताओं को राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक आंचल कुमारी, जिला खाद्य अधिकारी अनीष ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें