फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समारोह क्यों नहीं मनाया, पूछेगा विभाग

Wed, 07 Jan 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित नहीं करने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी। जिले में आधा दर्जन ऐसे स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों का आयोजन नहीं किया है।
ऐसे में विभाग अब इन स्कूलों से समारोह न मनाने का कारण पूछेगा। शिक्षा और खेल के क्षेत्र के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड समेत अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होने से वंचित रह गए हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों ने भी वार्षिक समारोह का आयोजन न करने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है। वहीं, शिक्षा निदेशालय से भी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों से भी रिपोर्ट तलब की गई है। इसमें स्कूल प्रमुखों को बताना है कि कब वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया और किसे बतौर मुख्यातिथि बुलाया गया।
शिक्षा निदेशालय को भेजे जवाब में कई स्कूल प्रधानाचार्यों ने बीते वर्ष 2025 जुलाई-अगस्त में ही वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन की जानकारी दी है, तो कई स्कूल प्रधानाचार्य ने जवाब में लिखा है कि उन्होंने खुद ही इन समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्यों के इस तरह की लीपापोती से विभाग खासा नाराज है। अब जिन स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ और जिनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें