फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मलेरिया मुक्त प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले को मलेरिया मुक्त घोषित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग विभिन्न स्तरों पर डेटा संकलन और दस्तावेजों के सत्यापन में जुटा है। निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद मलेरिया फ्री सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया जाएगा। बीते वर्ष जिले में मलेरिया के कुल पांच मामले सामने आए थे। हालांकि, जांच और सर्वेक्षण में ये सभी मामले माइग्रेट (बाहरी) पाए गए। मरीजों की 14 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि वे किसी न किसी कार्य से जिले से बाहर गए थे। वहीं से संक्रमण की चपेट में आए थे। जिले के भीतर स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया फ्री सर्टिफिकेशन के लिए रोग निगरानी, जांच, उपचार और जागरूकता गतिविधियों से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछले वर्षों के रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहे। मलेरिया नियंत्रण के लिए नियमित सर्वेक्षण, बुखार के मामलों की जांच, लार्वा नियंत्रण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि मलेरिया फ्री सर्टिफिकेशन के लिए जल्द ही आवेदन किया जाएगा। डेटा का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें