फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विभाग ने भोरंज अस्पताल में दी जा रही मुफ्त भोजन सेवा की बंद

Sat, 05 Apr 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में रोगी एवं जन कल्याण समिति भोरंज की ओर से मरीजों को दी जानी वाली मुफ्त भोजन सेवा बंद हो गई है। सेवा बंद होने का रोगी एवं जन कल्याण समिति ने विरोध जताया है। समिति अप्रैल 2016 से रोगियों एवं तीमारदारों को सिविल अस्पताल भोरंज में प्रात:काल से सांयकाल तक मुफ्त भोजन सुविधा दे रही थी लेकिन कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से समिति के नाम पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन

इस पत्र में बताया गया कि 31 मार्च तक ही समिति मरीजों और तीमारदारों को सिविल अस्पताल में भोजन दे सकती है। समिति के अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, महासचिव सालिगराम ने कहा कि यह न्यायसंगत नहीं है। समिति के स्थायी और अस्थायी सदस्य लगभग 550 हैं। समिति में सेवा करने वाले पूर्व सैनिक व वरिष्ठ नागरिक सेवाएं दे रहे हैं। रोगी कल्याण समिति भोरंज ने सरकार से आग्रह किया है कि पूर्व स्थिति बहाल की जाए। इससे पहले सुजानपुर अस्पताल में भी भोजन उपलब्ध करवाने वाली दरिद्र नारायण संस्था को मरीजों को खाना न देने के आदेश आए हैं।
विज्ञापन



-रोगी एवं कल्याण समिति भोरंज को अस्पताल में 31 मार्च तक ही मरीजों और तीमारदारों को भोजन देने के आदेश सरकार की ओर से प्राप्त हुए हैं।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें