फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुग्ध और कृषि पर आधारित उद्योग लगने से सुधरेगी जनता की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट से जिले के लोगों को खासी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि इस बजट से प्रदेश के उद्योगों को पंख लग सकते हैं और इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी। प्रदेश के लोग सुक्खू सरकार से दूध, कृषि, फर्नीचर और बिजली पर आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को उबरने का मौका मिलेगा। प्रदेश की ज्यादातर आबादी ग्रामीण है और गांवों में सभी लोगों के पास अपने गुजारे के अनुसार जमीन उपलब्ध है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार को दूध से संबंधित उद्योगों को स्थापित करना चाहिए। किसानों की फसलों और सब्जियों, फलों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के लिए भी उद्योगों को स्थापित करना बहुत ही जरूरी है। इससे जहां सरकार का राजस्व बढ़ेगा वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रदेश में बिजली से संबंधित प्रोजेक्ट स्थापित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। इससे युवाओं को हिमाचल से बाहर नौकरी की तलाश में नहीं भटकना पड़ेगा। बिजली बोर्ड को स्वरोजगार के लिए सोलर पावर प्लांट स्थापित करवाने चाहिए ताकि युवा वर्ग को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

बाक्स
फोटो नंबर एक
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करें सरकार
हमीरपुर निवासी रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया हिमाचल प्रदेश सरकार को इस बजट में दूध, पानी, कृषि और बिजली पर आधारित उद्योगों को स्थापित करके प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए। ये सभी संसाधन प्रदेश में भरपूर मात्रा में हैं।
हिमाचल में स्थापित हों रेशम कपड़ा उद्योग
हमीरपुर निवासी युवा राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी तक रेशम कपड़ा उद्योग ज्यादा से ज्यादा स्थापित किए जाने चाहिए। रेशम के धागे से बने उत्पादों की विदेशों में बहुत ज्यादा मांग है। इस तरह के कपड़ों को प्रदेश में बनाया जाना चाहिए। इन इकाइयों के स्थापित होने से जहां रोजगार बढ़ेगा वहीं हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

हिमाचल में स्थापित हो मिनरल वाटर प्लांट
प्रताप गली के निवासी अमित कुमार ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश में मिनरल वाटर प्लांट स्थापित करवाए ताकि पर्यटकों को यहां आने पर पहाड़ी क्षेत्रों में फिल्टर किया हुआ पानी पीने को मिले। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी भी बढ़ेगी।
हिमाचल को बनाया जाए पर्यटन नगरी
भोटा चौक निवासी संदीप राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गोवा की तरह पर्यटन उद्योग स्थापित किए जाने चाहिए। यहां पर बड़े-बड़े होटलों का निर्माण किया जाना चाहिए और इनमें सभी प्रकार की सुुविधाओं को पर्यटकों के लिए प्रदान किया जाना चाहिए। इसके अलावा हिमाचली फूड की ऑनलाइन बिक्री की जानी चाहिए। हिमाचल में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें