फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिन में टिमटिमा रहीं नप हमीरपुर की स्ट्रीट लाइटें, रात को अंधेरा

विज्ञापन
नप हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन में दिन के समय जगी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। वार्डों से लेकर शहर के हर हिस्से में स्ट्रीट लाइटों की समस्या लगातार बढ़ रही है। एक-एक कर शहर के लगभग सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं, लेकिन इन्हें ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इससे लोगों को रात के समय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में अंधेरा जल्द हो जाता है। इसके बाद शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। पिछले सात दिन से नगर परिषद हमीरपुर के अधिकतर भागों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। लोगों का अंधेरे में चलना मजबूरी बन गया है। गर्मियों में शहर की दुकानें देर रात तक खुली रहने के कारण दुकानों में जलने वाली लाइटों से भी गलियों में रोशनी रहती है, लेकिन सर्दियों में दुकानें भी जल्द बंद होने के कारण शाम होते ही शहर में अंधेरा पसर जाता है। लोगों बलदेव, स्वर्णा देवी, जया, रेखा कुमार, विक्रम परमार, राकेश राणा, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत करवाया जा चुका है कि शहर की लाइट रात के बजाय दिन में जल रही हैं। रात को अंधेरे से जहां महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं, चोरियों का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में 3300 के करीब लाइटें हैं। लाइटों के रखरखाव का कार्यभार कंपनी के पास है लेकिन अब अनुबंध खत्म होने वाला है। ऐसे में अब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से शीघ्र लाइटों को ठीक करने की मांग की है ताकि उन्हें समस्या से निजात मिल सके।

कोट
नगर परिषद से अधिकृत कंपनी के कर्मचारी को लाइटों को ठीक करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन तकनीकी खराबी होने की वजह से मुश्किल आ रही है। वैसे भी जिस कंपनी को स्ट्रीट लाइट का काम दिया गया है, उसका टेंडर इस महीने खत्म हो रहा है। शीघ्र ही नई कंपनी को टेंडर दिया जाएगा, ताकि काम सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर सिंह ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें