फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बलोखर में कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय की हालत जर्जर

Wed, 13 Aug 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नंधन पंचायत के बलोखर में जर्जर हालते में कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय भवन। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। किसानों की सुविधा के लिए बलोखर में खोला गया कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय जर्जर हालत में है। लंबे समय से भवन की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

भोरंज उपमंडल की नंधन पंचायत घर के पास कृषि विभाग ने वर्ष 1999-2000 में कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय भवन निर्मित किया है। भवन की छत कमजोर होने से बारिश का पानी अंदर पड़ने लगा है। खिडकियां और दरवाजे टूटने लगे हैं। भवन की छत और दीवारों पर किए गए प्लास्टर के बड़े-बड़े टुकड़े गिर रहे हैं।
किसानों ने बताया कि यहां से पट्टा, नंधन, झरलोग, भौंखर पंचायतों के दर्जनों गांवों के किसान कृषि के बीज और दवाइयां लेते हैं। भवन के समीप पंचायत घर है। ग्राम सभा सहित अन्य कार्यक्रमों में लोग यहां पहुंचते हैं और इस भवन के पास बैठे या खड़े रहते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन

इस संबंधी पट्टा पंचायत प्रधान गीता देवी, नंधन पंचायत प्रधान हरी राम, खरवाड़ पंचायत उपप्रधान मदन कौशल, भौंखर पंचायत के उपप्रधान नवीन ठाकुर व किसानों में राज कुमार, राजेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर आदि ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मांग की है कि खस्ताहाल भवन की प्राथमिकता से मरम्मत करवाई जाए। इसके अलावा खाली पड़े कृषि प्रसार अधिकारी के पद को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन

वहीं, भोरंज उपमंडल कृषि विभाग एसएमएस मोनिका शर्मा ने बताया कि खस्ताहाल भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करके उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। राशि की स्वीकृति मिलने ही भवन की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें