फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंदिर गेट के सामने कंपनी ने की खोदाई

Wed, 02 Apr 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मंदिर गेट के सामने कंपनी ने की खोदाई। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन निर्माण कंपनी ने माता टौणी देवी के गेट के सामने खोदाई कर दी है। खोदाई के कारण नवरात्र के दौरान भक्तों को मंदिर में पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। पांच अप्रैल को मंदिर में भंडारा भी है। टौणी देवी मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन कुमार ने रोष जताया है कि एनएच निर्माण कंपनी उदासीन रवैया अपनाए हुए है जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का कार्य धीमी गति से चला हुआ है। इससे पहले भी कंपनी ने पेयजल पाइपें तोड़ दी थीं जिस कारण लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा था। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एनएच निर्माण कंपनी के इंजीनियर अंकित सिंह ने कहा कि यहां पर काम चला हुआ है। जल्द ही कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें