फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएम ने गृह क्षेत्र में तीन दिन सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए आदेश

Sun, 15 Mar 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को जनसमस्याएं सुनने के बाद गले लगाते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात तक लोगों से मिलते रहे मुख्यमंत्री, शनिवार को सुबह भी लोगों की समस्याएं जानीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तीन दिवसीय दौरे के दौरान लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान भी करवाया।
दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री देर रात तक क्षेत्र के लोगों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलते रहे। देर रात तक उनसे मिलने वालों का सिलसिला जारी रहा और मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर बाद मंडी जिला के दौरे के लिए रवाना होना था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया। मंडी के लिए प्रस्थान करने से पहले भी उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
वहीं, कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि इस दौरे से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है और जनता में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमेशा नादौन, हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश के संतुलित विकास पर जोर दिया है। हाल ही में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और कैंसर उपचार केंद्र जैसी योजनाओं पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

बुजुर्ग महिला को जनसमस्याएं सुनने के बाद गले लगाते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें