फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल ने उठाई शहर में नो हाॅर्न जोन बनाने की मांग

Thu, 23 Apr 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय व्यापार मंडल ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ को पत्र लिखकर शहर में नो हाॅर्न जोन बनाने की मांग की है। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, मुख्य बाजार और अस्पतालों के नजदीक नो हाॅर्न के बोर्ड लगाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है कि शहर, अस्पताल व स्कूलों के आसपास के क्षेत्र को नो हाॅर्न जोन घोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि गाड़ियों द्वारा बार-बार बजाए जा रहे हार्न से विद्यार्थी, मरीज और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार वाहन चालकों ने हार्न के साथ छेड़छाड़ कर तीखी आवाज के हाॅर्न लगा रखे हैं, जिनकी आवाज सुनकर बुजुर्ग लोग डर जाते हैं। इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। बाजार क्षेत्र, अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास यह समस्या अधिक गंभीर रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

हमीरपुर को एजुकेशन हब के नाम से प्रदेश में जाना जाता है। ऐसे में हमीरपुर नगर निगम एरिया में हार्न प्रतिबंधित स्थान घोषित करते हुए शहर के मुख्य बाजारों, अस्पतालों एवं स्कूलों के आसपास हॉर्न बजाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन के माध्यम से नियमित निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें