फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस में सात वर्ष पूर्व बने भवन का नहीं हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
रंगस के शंकर गांव में बना वन विभाग का विश्रामगृह। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस( हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत वन विभाग के रंगस परिक्षेत्र में लाखों रुपये खर्च कर बनाए विश्रामगृह का लोकार्पण विभाग भूल चुका है। करीब सात साल से भवन का निर्माण किया गया है। गांव शंकर में बने विश्राम गृह पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन वन विभाग इसका उद्घाटन तक नहीं करवा पाया। विभाग ने इसमें कोई भी चौकीदार अभी तक नियुक्त नहीं किया है। इस वजह से भवन खंडहर बनता जा रहा है। ग्रामीणों सुरेश कुमार, प्रदीप, अश्वनी, अशोक और अजय ने वन विभाग से मांग की है कि नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाए।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के बीओ नादौन विकास दत्ता ने बताया कि इस भवन को मिड हिमालय प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद भवन को वन विभाग के के हवाले किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा ताकि इसका बचा हुआ काम करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें