चबूतरा में आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करते हुए लोग : स्रोत जागरूक पाठक
सुजानपुर (हमीरपुर)। चबूतरा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए हमीरपुर के लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। हमीरपुर के लोगों ने एकजुट होकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 94 हजार 600 रुपये की राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवारों को सहयोग स्वरूप प्रदान की है। यह आर्थिक सहयोग उन परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके जीवन को दोबारा सामान्य बनाने में सहायक सिद्ध होगा। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित की और फिर उसे प्रभावित परिवारों को प्रदान की। संवाद