फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को करेगी जागरूक

Mon, 15 Jun 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिले में भाजपा अब किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए जिलास्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएंगे, जिसमें वर्षों से प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में कार्य कर रहे अग्रणी किसान तारा चंद चमन किसानों को महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को समीरपुर में आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की, जबकि जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, सह-प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू एवं राजेश सहगल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अब तक आयोजित जनसभाओं, संगोष्ठियों, संपर्क अभियानों, लाभार्थी सम्मेलनों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ और परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 8 और 9 जुलाई को बड़सर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
वहीं, जिला प्रभारी अमित ठाकुर ने हाल ही में संपन्न पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन की मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें