शिक्षा ज्योति पब्लिक सीनियर सेकैंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में मौजूद मंत्री व अन्य। स्रोत : स
भोरंज/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। शिक्षा ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूढ़ान (कैहरवीं चौक) में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि मेधावियों को सम्मानित किया।
मुख्यातिथि राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को समान और गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों को अच्छा इंसान बनाना है। राजेश धर्माणी ने स्कूल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की । इससे पहले स्कूल के प्रबंध निदेशक हरनाम सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। संवाद