फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग ने ट्रैक्टर से बुआई, थ्रेशिंग और कटिंग की दरें की तय

Sun, 07 Dec 2025 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फसलों की बुआई, कटाई और थ्रेशिंग के मनमाने दाम वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कृषि विभाग ने संज्ञान लिया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने इनके दाम निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। ट्रैक्टर से जुताई एवं बुआई का रेट 1200 रुपये प्रति घंटा तय किया गया है। रोटावेटर से जुताई 1320 रुपये प्रति घंटा, कटाई एवं थ्रेशिंग 1320 रुपये प्रति घंटा, पॉवर टिल्लर से बुआई 500 रुपये प्रति घंटा, रिपर से कटाई 1300 रुपये प्रति घंटा तय किया गया है।

ब्रश कटर से कटाई का रेट 400 रुपये प्रति घंटा निर्धारित किया गया है। जिले के कई क्षेत्रों में ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरणों से बुआई, थ्रेशिंग और कटिंग के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें किसानों की ओर से कृषि विभाग को दी जा रही थीं।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक इससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही थी। शिकायतों पर कृषि विभाग ने इन कार्यों की दरें निर्धारित की हैं। कृषि विभाग ने विषय वाद विशेषज्ञों से भी दाम निर्धारित करने में सहायता ली है। निर्धारित राशि से अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोट

फसलों की बुआई, कटाई और थ्रेशिंग के दाम तय किए गए हैं। लंबे समय से किसान यह मांग कर रहे थे। निर्धारित दामों से अधिक पैसे वसूलने वालों के खिलाफ किसान जिला प्रशासन के पास शिकायत कर सकते हैं। -डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें