हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत 281 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सहायता कक्ष भोटा की टीम ने कुघाण में गश्त के दौरान हैप्पी निवासी उझाण डाकघर डिडवीं टिक्कर थाना सदर जिला हमीरपुर के कब्जा से 281 ग्राम चरस (भांग) बरामद की थी। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।