फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रही थैलेसीमिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में थैलेसीमिया की दवा नहीं मिल रही है। बच्चों में हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी होने और खून की कमी थैलेसीमिया बीमारी होती है। इस बीमारी के इलाज के लिए सरकारी तौर पर ही दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश सरकार के हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में यह दवा करीब एक सप्ताह से खत्म है। यह दवाई खून में आयरन की मात्रा कम करने के लिए दी जाती है, ताकि बच्चों के खून में आयरन की मात्रा सही रहे। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में थैलेसीमिया के उपचार के लिए अलग से आईपीडी भी बनाई है।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को उचित आहार व दवाइयां देने के बारे में अभिभावकों को जागरूक भी किया जाता है, लेकिन इलाज में महत्वपूर्ण दवाइयां अस्पताल की फार्मेसी में उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगवानी पड़ रही हैं। इससे सरकार के निर्देशों की तो अवहेलना हो ही रही है, साथ ही लोगों को आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ रही है। लोगों में राकेश कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार ने अस्पताल में दवाई उपलब्ध करवाने की मांग की है।
इस संबंध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने कहा कि यह दवा रक्त में आयरन की मात्रा सही रखने के लिए दी जाती है। अस्पताल की फार्मेसी में यह अब उपलब्ध है या नहीं इसका पता किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि शीघ्र ही दवाई उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें