फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएचसी बिझड़ी में नहीं हो पा रहे टेस्ट, गर्भवती महिलाओं को हो रही ज्यादा दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में मरीजों को टेस्ट करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में लैब तकनीशियन का पद दो वर्ष से खाली चल रहा है। इसके चलते सीएचसी में सप्ताह में दो बार अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से लैब तकनीशियन प्रतिनियुक्ति पर बुलाकर लैब सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके चलते मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट भी तीसरे दिन आती है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, रामलाल, राधिका कुमारी, सागर सिंह, पुष्पा देवी, कामना कुमारी आदि ने कहा कि सीएचसी में प्रतिदिन 100 के करीब ओपीडी है। यहां दो दर्जन पंचायतों से लोग स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों का इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन सीएचसी में लैब तकनीशियन का पद रिक्त है। जो टेस्ट लैब के अंदर होते हैं, उनकी रिपोर्ट भी दूसरे व तीसरे दिन आती है। इससे मरीजों के इलाज में भी देरी हो जाती है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को निजी लैब में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ते हैं या फिर इलाज करवाने के लिए तीसरे दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के टेस्ट होने होते हैं लेकिन लैब तकनीशियन न होने से उन्हें निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़ते हैं। जबकि, यह योजना केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को लिए निशुल्क शुरू की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी में रिक्त तकनीशियन के पद को भरने की मांग की है।
इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी के प्रभारी डॉ. विशाल वैष्णव ने कहा कि इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। लैब तकनीशियन का पद रिक्त होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है और जहां तक गर्भवती महिलाओं के टेस्ट की बात है तो उनमें से कुछ टेस्ट तो अंदर हो जाते हैं, लेकिन कुछेक गर्भवती महिलाओं को बाहर भी करवाने पड़ते हैं। आने वाले समय में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें