फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 19 कच्चे मकान, 10 डंगे, 17 पशुशालाएं और एक शौचालय जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से नुकसान का क्रम जारी है। वीरवार को 19 कच्चे मकान, 10 डंगे, 17 पशुशालाएं और एक शौचालय जमींदोज हो गया। कुल 20,60,000 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे में लोक निर्माण विभाग को 6,39,80,000 रुपये, जल शक्ति विभाग को 1,18,40,000 रुपये व बिजली बोर्ड को 5,76,48,000 रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, एचआरटीसी के भी कई रूट बंद रहे। एचआरटीसी के 166 में से 85 रूटों पर ही बसें जा रही हैं। 81 रूट अभी भी बंद हैं। वहीं, जिले में 174 में से 147 पेयजल स्कीमें ही अभी तक बहाल हो पाई हैं। जबकि 27 पेयजल स्कीमें अभी तक बाधित चल रही हैं। हमीरपुर शहर में भी पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। बिजली बोर्ड के 10 ट्रांसफार्मर भी अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। बोर्ड ने सुजानपुर, भरेड़ी और बड़सर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। बारिश से कुल 400 बिजली ट्रांसफार्मर और 200 बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। सड़कें अवरुद्ध होने से नए बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


भारी बारिश से जल शक्ति विभाग बड़सर को 2 करोड़ का नुकसान
बिझड़ी (हमीरपुर)। भारी बारिश से जल शक्ति विभाग बड़सर को करोड़ों की चपत लगी है। हालात यह हैं कि अभी भी विभाग की पांच पेयजल स्कीमें ठप पड़ी हुई हैं। विभागीय कर्मचारी व अधिकारी दिन रात एक करके पेयजल स्कीमों को बहाल करने में लगे हुए हैं। अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। जल शक्ति विभाग बड़सर की 51 पेयजल योजनाएं बरसात की चपेट में आ गई थीं। इससे विभाग को कुल दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से पांच स्कीमों को ठीक करवाया जा रहा है। इनमें से दो पेयजल योजनाएं नादौन क्षेत्र की, दो भोटा क्षेत्र तथा एक बड़सर क्षेत्र की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि विभाग की ओर से ज्यादातर योजनाएं चालू कर दी गई हैं तथा जो पांच प्रमुख पेयजल योजनाएं हैं वह अभी तक चालू नहीं हो पाई हैं। उन्हें भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें