फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बड़ा में तेंदुए की दहशत से आम जनता सहमी हुई है। गांव रूटैहण, जंगली, धांगड़, धनपुर आदि गांवों के लोगों ने घर से बाहर निकलना और खेतों में काम करना बंद कर दिया है। गांववासियों में रामस्वरूप धीमान, विकास धीमान, सरला देवी, कमलेश कुमारी, मीना देवी, साहिल, राकेश कुमार, विजय कुमार, पवन कुमार शीला देवी आदि ने बताया कि तेंदुआ घरों के आसपास ही घूम रहा है। जिससे डर का माहौल बना हुआ है। इस बारे में प्रधान ग्राम पंचायत बड़ा अशोक सनौरिया ने कहा कि वन विभाग को सूचित कर दिया है। वन विभाग के वनरक्षक चमन लाल ने कहा कि यहां एक ही पिंजरा है और उसे जलाड़ी में लगाया गया है। वन रेंज ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत आई है और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें