फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47.21 लाख रुपये में बोली देने वाला ठेकेदार मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सर्वाधिक 47.21 लाख रुपये में नादौन बस अड्डे की बोली देने वाला ठेकेदार अब मुकर गया है। मंगलवार को नादौन बस अड्डा पार्किंग फीस की बोली लेने वाले बोलीदाता ने एक ही दिन में अपने हाथ पीछे खींच लिए। पता चला है कि बोलीदाता ने कुल आय पर लगने वाले जीएसटी पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। इसके चलते वह इतनी भारी भरकम राशि में इस बस अड्डे का संचालन नहीं कर सकता।
विज्ञापन

अब यह बोली दोबारा होने जा रही है, जिसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। गौर हो कि मंगलवार को एसडीएम किरण भड़ाना की देखरेख में यह बोली संपन्न हुई थी। इसमें कई बोली दाताओं ने भाग लिया था। यह बोली 47 लाख 10,000 से शुरू हुई थी। जिसे एक बोली दाता ने 47 लाख 21हजार रुपये में अपने नाम कर लिया था। अब इस बोली दाता के पीछे हट जाने से यह प्रतिक्रिया दोबारा अमल में लाई जाएगी। नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर ने बताया कि बोलीदाता की ओर से जमा करवाई गई राशि अब उसे वापस नहीं मिलेगी, जबकि शीघ्र ही दोबारा इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें