फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से चंदरूही वाया हौड़ सड़क से जुड़ेंगे चार पंचायतों के दस गांव

Tue, 04 Mar 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने चंदरूही में सड़क निकालने के कार्य का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग के भोरंज उपमंडल की जाहू से चंदरूही वाया हौड़ सड़क का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इससे चार ग्राम पंचायतों के दस गांवों के लोग सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। यह बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सड़क के कार्य का चंदरूही में निरीक्षण करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इस सड़क के निकालने की मांग की जा रही थी। जिन गावों में सड़क की सुविधा नहीं है, वहां पर एंबुलेंस सड़कें निकाली जा रही हैं। इसके लिए ग्रामीणों को सरकार और लोक निर्माण विभाग का सहयोग करना होगा। उन्होंने जाहू से चंदरूही वाया हौड़ सड़क के लिए स्वेच्छा से भूमि देने पर लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि जाहू से चंदरूही वाया हौड़ सड़क के लिए पंचायत के करीब पंद्रह लोगों ने अपनी जमीन दान दी है। चंदरूही से गलोह गांव तक सड़क बना दी गई है। इस अवसर पर कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, किशोरी लाल, चमन लाल, रोशन लाल, चमन, राजेंद्र सिंह, सीता राम, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें