फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली के दस पोल टूटे, बिजली सेवा हुई बाधित

Wed, 16 Jul 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग को बरसात से अब तक 44 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को हुई 30 करोड़ 84 लाख की क्षति


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बरसात के मौसम में बिजली, पानी और यातायात सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटों के भीतर करीब दस बिजली पोल टूट गए। इनमें आठ पोल बिजली बोर्ड हमीरपुर और दो पोल बड़सर में टूटे हैं। बिजली के पोल टूटने से बिजली सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हुई हैं।
बोर्ड कर्मियों ने तुरंत बिजली सेवाओं को वैकल्पिक साधनों से बहाल कर दिया है लेकिन बिजली बोर्ड को करीब तीन लाख 23 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात में अब तक बिजली बोर्ड का नुकसान 74 लाख का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को 24 घंटों में एक करोड़ 42 लाख, 20 हजार का नुकसान हुआ है। टौणी देवी और भोरंज में यह नुकसान हुआ। यहां पर सड़कों पर भूस्खलन हुआ था, इसे तुरंत विभागीय जेसीबी ने हटा दिया। लोक निर्माण विभाग को अब तक करीब 30 करोड़ 84 लाख, 14 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग को भी कुछ दिनों में करीब 2 करोड़ 95 लाख, 95 हजार का नुकसान हुआ है। विभाग को बरसात में अब तक 44 करोड़ 85 लाख, 26 हजार रुपये की क्षति हुई है। हालांकि जिले में सभी पेयजल योजनाएं बहाल हैं। वहीं तीन कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे करीब 67 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दो डंगों के टूटने से करीब एक लाख 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि बरसात के दौरान लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें